June 24, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगवाने की मांग की

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगवाने की मांग की

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरैशी)–कासगंज जनपद के कस्बा अमांपुर में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अदनान मियां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगवाने की मांग की में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अमांपुर कस्बे में बारहद्वारी पर नगर पंचायत के द्वारा नवनिर्मित घंटाघर के पास देश के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा न लगाये जाने पर नाराज़गी जाहिर की।

आपको बतादें कि कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अदनान खान ने नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान से नई प्रतिमा लगवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु की नई प्रतिमा अमांपुर घंटाघर के पास लगाने का काम पांच दिन में पूरा कर लिया जाए। पांच दिन में प्रतिमा नही लगाई गई तो हम अमांपुर बारहद्वारी पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस जिला महासचिव विनय प्रताप सोलंकी ने कहा कि हम जेल जाने से नही डरेंगे। नगर पंचायत के द्वारा बारहद्वारी पर प्रतिमा नही लगाई गई तो हम सड़कों पर उतरेंगे। जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा।

Bureau