कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान बोले कमर हिलाने से नहीं मिलता वोट

अजय राय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज गाजीपुर चुकी मेरा गृह जनपद है प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद में इसी की मिट्टी से सर माथे पर लगाकर यहीं से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रारंभ करूंगा उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के जी के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी 2024 लोकसभा और बृजलाल साबरी जी जो प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।
वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बताया और कहा कि बीजेपी के इशारे पर ही केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने देश व प्रदेश की बीजेपी सरकार में बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को रोकने में असफल बताया और पुलिस पर् हो रहे हमले को निराशाजनक बताते हुए कानून व्यवस्था पर् सवालिया निशान उठाया है।
उन्होंने मोख्तार अंसारी के खिलाफ गवाही पर कहा कि आज तक मोख्तार जैसे अपराधी के खिलाफ कोई गवाही नहीं किया था सिर्फ मैं ही हूँ जिसने मोख्तार अंसारी जैसे कुकर्मी के खिलाफ वाराणसी कोर्ट में और गाज़ीपुर कोर्ट में भी गवाही दिया हूँ और आज श्री चित्रगुप्त जी की जयंती के अवसर पर पूजा में आया हूँ और श्री चित्रगुप्त जी महाराज की कृपा से मोख्तार जैसे कुकर्मी को जरूर सज़ा मिलेगी, ऐसा हमें न्यायालय पर् विश्वास भी है।