June 24, 2025

कांग्रेस पार्टी का वार्ड बूथ सम्मेलन संपन्न

 कांग्रेस पार्टी का वार्ड बूथ सम्मेलन संपन्न


झांसी /उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)– आज सर्व नगर मिशन कम्पाउण्ड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने किया।


इस मौके पर आगामी नगर निकाय चुनाव एवं झांसी में भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बारे में विचार किया गया।

        मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष  अनिल यादव  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सक्रिय रूप से जुड़कर काम करने का आह्वान किया व समस्त वार्डों में वार्ड स्तरीय सम्मेलन करने को कहा।आगामी  14 फरवरी को  जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने के संबंध में भी शीघ्र रणनीति बनाने को कहा।

      शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा की सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं को वोटर सूची का अवलोकन कर मतदाताओं से संबंध स्थापित करने हेतु जनसंपर्क करने का आह्वान किया।
 पूर्व केंद्रीय मंत्री  प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि समस्त कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की उपलब्धियों को घर-घर में बताना चाहिए व महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति से आमजन को जागरुक करना चाहिए।सम्मेलन को रामनरेश त्रिवेदी,इदरीश खान, बलवान सिंह यादव, मुकेश अग्रवाल  डा. सुनील तिवारी,अखलाक मकरानी, पार्षद अरविंद बबलू,पार्षद जाबिर खान ,इंदिरा रायकवार आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
    इस मौके पर ,राजकुमार सेन, आसिया सिद्दीकी ,मजहर अली,शफीक मकरानी,विनोद विलियम ,शफीक अहमद मुन्ना, मनोहर लाल गुप्ता ,इमरान, , युवराज सिंह यादव , नफीस मकरानी, वशीम उद्दीन आदि उपस्थित रहे।
   सम्मेलन  का संचालन अमीर चंद आर्य और हाफिज शहनवाज ने किया। अंत में आभार भरत राय ने व्यक्त किया। 
  इसके पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के  आगमन पर कुंज बिहारी मंदिर के पास प्रताप रायकवार और मेवालाल भण्डारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in