June 24, 2025

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जुम्मन कुरैशी)–कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में पहुंची जहां जगह जगह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

आपको बतादें कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा गंजडुंडवारा नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से गुजरते हुए नगर के पटियाली रोड स्थित कौशर पैलेस पर पहुंची जहां एक बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि यह यात्रा हमारी पूरे उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है, इसी क्रम में यह यात्रा कासगंज के गंजडुंडवारा में पहुंची यहां के लोगों ने हमें इतना प्यार और सम्मान दिया, लोग खुद भाजपा की वर्तमान सरकार से त्रस्त है, राहुल गांधी भारत जोड़ो नारे के साथ देश में पैदल यात्रा कर रहे हैं, यात्रा का उद्देश्य लोगों को आपस में साथ जोड़ना और गांव-गांव शहर-शहर कार्यकर्ताओ को जोड़ना है,और हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, सभी को कांग्रेस से पार्टी जोड़ना है, वहीं उन्होंने बताया कि दादा रवींद्र जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लोग हमारे साथ मौजूद हैं जिनके मार्गदर्शन में हम 80 लोकसभा सीटों के लिए काम करेंगे, जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in