June 24, 2025

नफरत के खिलाफ शहर में घूमी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

 नफरत के खिलाफ शहर में घूमी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

झांसी /उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आज कांग्रेस की बुन्देलखण्ड – कानपुर जोन की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा का प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में झांसी आगमन हुआ। मेडीकल कालेज बाईपास से रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरु हुई, जो कि चिरंजीव हास्पीटल, शिवाजी नगर, मण्डी चौराहा, मण्डी रोड, लक्ष्मी गेट, बड़ा बाजार, नरिया बाजार, राई का ताजिया, बाहर दतिया गेट, पठौरिया से होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर के पास ग्वालियर रोड पर समाप्त हुई ।


यात्रा के समापन पर हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई हैं देश को धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने का काम कर रही हैं।भाजपा की देश को तोड़ने वाली विभाजनकारी नीति से समाज को सुरक्षित रखने के लिये राहुल गांधी जनजागरण का कार्य कर रहे है। उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा के समर्थन में प्रदेश मे प्रादेशिक यात्राएं निकाली जा रही हैं जिन्हें अपार समर्थन मिल रहा हैं। विशेषरुप से उपस्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं जिससे भाजपा बौखलाई हुई हैं।


शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि नफरत के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पूरे देश में एकता का माहौल पैदा हो रहा है।प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करोड़ो लोग राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ रहे हैं।


यात्रा में राहुल राय, अखिलेश शुक्ला, प्रदेश सचिव अमर सिंह जांगिड़,मनीराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेशचंद बिलहाटिया,इम्तियाज हुसैन,इदरीश खान, मुकेश अग्रवाल, बलवान सिंह यादव, भरत राय, अफजाल हुसैन, अमीर चंद आर्य, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, आशिया सिद्धीकी ,चौधरी माबूद, अब्दुल जाबिर, ,नफीस मकरानी, आदि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहें।


यात्रा का मेडीकल कालेज पर प्रिंस कटियार व केतन जैन,चिरंजीव हास्पीटल पर अवध कुमार व हुकुम चंद, शिवाजी नगर चौराहा पर युवराज सिंह यादव व मनोज तिवारी, मण्डी चौराहा देवी सिंह कुशवाहा, आतिफ इमरोज, शांति भवन पर राशिद खान जमाल कुरैशी, रामलीला मंच बड़ा बाजार पर भरत राय व अशोक तिवारी, राई का ताज़िया पर आफाक मकरानी व शफीक मकरानी एवं बाहर दतिया गेट पर अखलाक करानी व शाहरुख खान के नेतृत्व में स्वागत किया गयाभव्य स्वागत किया जाएगा।

   इस दौरान मजहर अली, राजकुमार सेन, हरीओम श्रीवास,राजकुमार फौजी, प्रेम नारायण बाल्मीकी, शफीक अहमद मुन्ना,अनिल रिछारिया,विशाल वर्मा, कार्तिक पटैरिया सूर्य प्रकाश राय, विवेक गुप्ता, सचिन श्रीवास,जीतू राजा, दीपक नैक्या, नूरउद्धीन ,मेवालाल भण्डारिया, विशाल वर्मा, भारतेन्दु तिवारी, इन्दिरा रायकवार,हेमा रजक,संगीता सेन, 

सुनील राय, प्रताप रायकवार, हजरत खान, इमरान खान, शैलेन्द वर्मा, हामिद अब्बासी, बलराम साहनी, संतोष वर्मा, विजय पिलम्बर, रोवेश खान,गौरव कंचन आदि मौजूद रहें।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in