August 9, 2025

12 रबी उल अव्वल का चांद दिखने पर दी मुबारकबाद।

 12 रबी उल अव्वल का चांद दिखने पर दी मुबारकबाद।

जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियां शुरू।

सीतापुर/उत्तर प्रदेश:(नूरुद्दीन)–-पगैंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की विलादत का महीना रबी उल अव्वल का चांद नजर आ गया। चांद नजर आते ही नबी के चाहने वालों में खुशियां छा गयी। मरकजी कमेटी जुलूसे मोहम्मदी के सदर मो० अय्यूब कुरैशी ने सभी को रबी उल अव्वल के चांद की मुबारकबाद पेश करते हुए बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी 12 रबी उल अव्वल को जुलूस मोहम्मदी शानो शौकत के साथ निकाला जाएगा। 9 अक्टूबर को जुलूस मोहम्मदी का आगाज सुबह 10 बजे से कंकर वाली शाही जामा मस्जिद से निकल कर अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ रात ईशा की नमाज के बाद जश्ने ईद मिलादुन नबी का आगाज कर जुलूस का समापन किया जायेगा।

तत्पश्चात जुलूस एक जल्शे मे तब्दील हो कर कंकर वाली शाही जामा मस्जिद ग्राउंड पर ही अंजुमनों को इनाम तकसीम किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि कोरोना के कारण दो वर्षों से जुलूस मोहम्मदी का स्थगन किया गया था।इस वर्ष बड़े ही शानो शौकत से जुलूस निकाला जायेगा।

चांद नजर आने के साथ ही मुसलमानों ने मीलाद के जश्न की तैयारी करना शुरू कर दी हैं।लोगो ने अपने अपने घरों पर परचम कुशाई भी कर दी है।नबी की विलादत के दिन पर मुसलमान अपने घरों को सजाकर खुशियां मनाते हैं।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in