चार दिसम्बर को होगा कांग्रेस बूथ अध्यक्ष व प्रभारियों का सम्मेलन

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में वार्ड प्रभारियों की बैठक हुई।
जिसे संबोधित करते हुए मनोज गुप्ता ने बताया निकाय चुनाव एवं भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल यादव का चार दिसम्बर को झांसी आगमन हो रहा हैं। वे यहां कि निकाय चुनाव की तैयारियों व भारत जोड़ो यात्रा के संबंध शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के फ्रंटल संगठन व विभागों के जिला व शहर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगें। इसी दिन में बूथ व प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उन्होनें भारत जोड़ो आंदोलन के संबंध में बताया कि आगामी जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा प्रदेश में भ्रमण करेगी। झांसी से 100 राज्ययात्री बनाए जाऐगें जो यात्रा में शामिल होगें।
इस मौके पर भरत राय, मजहर अली,अमीर चंद आर्य, हरीओम श्रीवास,अभिनव सक्सेना, हजरत खान, इंदिरा रायकवार, मनोज तिवारी, हाफिज शहनवाज, नफीस मकरानी, वशीमउद्दीन, विशाल वर्मा, वकील चौधरी, पवन राज, रोवेश खान, छोटे लाल दोहरे, रशीद मंसूरी, सुनील राय,आतिफ इमरोज, ओम प्रकाश अहिरवार, पंकज सुढ़ेले, नरेश चंदेल, आशु सिंह, ,गौरव कंचन आदि उपस्थित रहें।