बिहार गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर घर गंगा जल योजना की शुरुआत

गया/बिहार:(रिपोर्ट ब्यूरो बिहार)–नीतीश कुमार ने दिया गया जिला को बड़ा उपहार,पहली बार गंगा पहुंची भगवान विष्णु की नगरी से बुद्ध के द्वार पहली बार भगवान विष्णु के चरणों तक और बुद्ध के द्वार पहुंचीं गंगा, नीतीश कुमार का गया जिला को बड़ा उपहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया और बोधगया के लाखों लोगों को गंगा जल आपूर्ति योजना की सौगात सौंप दी है। एक दिन पहले राजगीर में इस योजना का उद्घाटन हुआ था।
भगवान शिव के सिर से उतरीं पतित पावनी गंगा खुद चलकर भगवान विष्णु के चरणों में बसे गयाजी और भगवान बुद्ध की नगरी बोधगया तक पहुंचीं, तो स्थानीय लोगों के लिए यह सपने जैसा ही था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने गया और बोधगया में गंगा जल आपूर्ति योजना का शुभारंभ सोमवार को किया।