June 24, 2025

मुख्य चिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष रेड क्रॉस ने रेड क्रॉस की सदस्यता लेकर किया रेड क्रॉस सदस्यता अभियान का आरंभ

 मुख्य चिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष रेड क्रॉस ने रेड क्रॉस की सदस्यता लेकर किया रेड क्रॉस सदस्यता अभियान का आरंभ

लखीमपुर खीरी:(नूरुद्दीन)– जिलाधिकारी अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी खीरी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार जनपद खीरी में वृहद स्तर पर रेड क्रॉस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत डॉ शैलेन्द्र भटनागर मुख्य चिकिस्ता अधिकारी उपाध्यक्ष रेड क्रॉस खीरी व डॉ धनीराम उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी सचिव रेडक्रॉस खीरी ने स्वयं रेड क्रॉस की आजीवन सदस्यता ली व स्वास्थ्य विभाग में समस्त अपर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी समस्त कर्मचारी मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अधीक्षिका जिला पुरुष महिला चिकित्सालय खीरी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एम0सी0एच0 विंग लखीमपुर खीरी समस्त अधीक्षक सामु0 स्वा केंद्र जनपद खीरी को इस निर्देश के साथ कि आप अपने स्वास्थ्य केंद्र एवं अधीनस्थ प्रा0स्वा केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी मेडिकल स्टोर पैथोलॉजी प्राइवेट चिकित्सकों को अविलम्ब रेड क्रॉस सदस्यता लेने हेतु अपने स्तर से कार्यवाही सुनिश्चित करे,इसके अलावा अध्यक्ष सचिव केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन लखीमपुर खीरी व अध्यक्ष सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को भी अविलम्ब उपरोक्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा लखनऊ के प्रबंध समिति के सदस्य डॉ रविन्द्र नाथ रेड क्रॉस खीरी सचिव डॉ धनीराम जिला कोऑर्डिनेटर आरती श्रीवास्तव, डॉ विजय यादव (आजीवन सदस्य) अधिवक्ता अनुराग सक्सेना आजीवन सदस्य रेड क्रॉस उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in