August 13, 2025

बसपा पदाधिकारियों ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान

 बसपा पदाधिकारियों ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान

सर्व समाज का सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है- दीपक पेंटर

किशनी/मैनपुरी:(दिलनवाज)– किशनी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी के निर्देशन पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया| इस दौरान रतिभानपुर ,शमशेरगंज आदि गांव के सर्व समाज के सैकड़ों लोगों को बसपा की सदस्यता दिलाई गई| उन्होंने पार्टी में शामिल हुए लोगों के मान सम्मान का भरोसा दिलाया| इस दौरान वरिष्ठ बसपा नेता दीपक पेंटर ने कहा कि सेना में अग्निवीर भर्ती में सरकार को नौजवानों की जायज मांगो को स्वीकार करना चाहिए| बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा बाबासाहेब के कारवां को आगे बढ़ाने का कार्य किया है |

उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार रहने पर पूरे भारत देश के शोषित , वंचित बहुजन समाज अपने आप को सुरक्षित महसूस करते थे| यदि देश में संविधान का राज स्थापित करना है तो मान्यवर कांशीराम साहब द्वारा स्थापित बहुजन समाज पार्टी की सरकार की बनानी होगी| जिला सचिव विद्याराम मुनीम ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी के समान होते हैं, जिनके बल पर पार्टी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है|समतामूलक समाज की स्थापना में सुश्री मायावती का प्रयास सराहनीय है |

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम जाटव , जिला सचिव धनीराम ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार अंबेडकर ,नेत्रपाल, सुखबीर सिंह, राहुल कुमार, मोनू रवि, प्रदीप कुमार आदि लोग उपस्थित थे

Bureau