March 15, 2025

साडू ने अपने सगे साडू को मारी गोली

 साडू ने अपने सगे साडू को मारी गोली

गोली लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,

गांव के बाहर बुलाकर साथी के साथ मिलकर सगे साढू पर तमंचे से किया फायर,

पत्नी से फोन पर बात करता था साढू लक्ष्मण सिंह,

नाराज पति राजकुमार ने पत्नी के बहनोई को मारी गोली,

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को किया सीएचसी अमांपुर में भर्ती,

सीएचसी अमांपुर से घायल युवक को इलाज के लिए भेजा कासगंज जिला अस्पताल,

जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने घायल को किया अलीगढ़ रेफर,

मामले में परिजनों ने अभी तक पुलिस को नहीं दी कोई तहरीर,

अमांपुर कोतवाली के भटीकरा गांव की घटना।

कासगंज/उत्तर प्रदेश/संवाददाता जुम्मन कुरैशी:–कासगंज जनपद के अमांपुर थाना इलाके में साढू ने अपने सगे साढू को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को कासगंज जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।बताया जा रहा है, साढू अपनी साली से बात करता था, युवक इस बात का विरोध करता था, इसलिए साढू ने साढू को जान से मारने की नियत से गोली मार दी।

दरअसल घटना कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के भटीकरा गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण सिंह और राजकुमार आपस में साढू साढू हैं, राजकुमार लक्ष्मण सिंह की पत्नी यानि राजकुमार वह अपनी साली से बात करता है, यह बात राजकुमार को नाकबार गुजरती थी, कई बार विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और अंत में राजकुमार ने साढू लक्ष्मण को जान से मारने के लिए गांव से बाहर बुलाकर सीने में गोली मार दी, जिससे लक्ष्मण सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मण सिंह को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल काँलेज को रेफर कर दिया है।

घटना को लेकर एएसपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने बताया यह घटना बीती सोमवार की रात आठ बजे की है। जहां भटीकरा निवासी लक्ष्मण सिंह के उसके सगे साढू राजकुमार ने गोली मार दी, उसे अमांपुर थाना पुलिस द्वारा घायल को कासगंज जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे बेहतर उपचार के अलीगढ़ मेडिकल काँलेज भेजा गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस तलाश कर रही है।

पत्नी से बात करने की मना करने पर महिला के पति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को कासगंज जिला

डॉक्टर अजय प्रताप सिंह, चिकित्सक सीएचसी अमांपुर

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in