September 19, 2025
Breaking

प्राथमिक विद्यालय से खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने तिरंगा यात्रा निकाली

 प्राथमिक विद्यालय से खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने तिरंगा यात्रा निकाली

गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश:(एकरार खान)– ख़बर गाजीपुर से है जहां आज पूरा देश इस समय आजादी का 75 वां गौरवपूर्ण वर्ष मना रहा है।आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।इस उपलक्ष्य में जहां राजनीतिक पार्टियां तिरंगा यात्रा निकाल रहीं हैं वहीं सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।इसी क्रम में आज मनिहारी ब्लाक के युसुफपुर प्राथमिक विद्यालय से खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा विद्यालय से चलकर मनिहारी ब्लाक पहुंची और फिर वहां से विद्यालय पर जाकर समाप्त हुई।

Bureau