एटा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

एटा/उत्तर प्रदेश:( हर्ष द्विवेदी)–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर संपूर्ण देश भर में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए एटा में बीजेपी ने आज तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली शहीद पार्क से आगरा रोड होते हुए कचहरी और शहर मार्ग में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस तिरंगा बाइक रैली में सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर सेनानी अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिदाबाद जैसे नारे लगाते दिख रहे है, वही तिरंगा बाइक रैली में भाजपा राज्यमंत्री राजस्व अनूप प्रधान एटा सांसद राजवीर सिंह राजू/भैया बीजेपी विधायक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदोरिया के अध्यक्षता में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई।
वही आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तिरंगा अभियान, हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की बाइक रैली के दौरान बीजेपी राज्यमंत्री राजस्व अनूप प्रधान ने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच जिले के सभी सम्मानित देशभक्त नागरिक अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरायेंगे और आजादी के अमृत उत्सव को महोत्सव के रूप में मनाएंगे, वही राज्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बोले कि तिरंगा यात्रा बीजेपी हमेशा झंडा फहराते हुए आई है, वही तिरंगा यात्रा की रैलियां निकाली जा रही है बीजेपी द्वारा झंडा लगाना चाहिए इसमें पार्टी से जोड़ना चाहिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली इस दौरान कार्यकर्ताओं लगभग 5 किमी मीटर तक बाइक रैली निकाल कर लोगों को घर-घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।