June 23, 2025

चौधरी चरण सिंह के सपनों को भाजपा ने किया साकार : दिनेश शर्मा

 चौधरी चरण सिंह के सपनों को भाजपा ने किया साकार : दिनेश शर्मा

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर:(ब्यूरो रिपोर्ट)– प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उनके सपनों को भाजपा सरकार ने साकार किया है। गन्ना किसानों की समस्या को लेकर उन्होनें कहा कि उनकी सरकार गन्ने से एथेनॉल बनाकर गन्ना किसान को मालामाल कर देगी।
किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस पर आयोजित जनसभा में डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में सड़कों की हालत बहुत खराब थी। चौधरी साहब को इस क्षेत्र सहित देश के किसानों के विकास की बहुत चिंता थी। सड़के टूटी हुई थी। किसान खाद व पानी के लिए परेशान था। पानी के अभाव में फसलें सूख जाती थी। कांग्रेस की सरकार ने उनकी बातें नही सुनी। उन्होंने अलग पार्टी बना ली। जमीदारा खात्मा व चकबंदी कानून लागू करके उन्होंने किसानों को मजदूर से जमींदार बना दिया।

कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यान ने किया।
कार्यक्रम के बीच किसानों ने मांगा बकाया भुगतान
चौ. चरणसिंह के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजली सभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री के भाषण के बीच बिटावदा गांव का किसान कल्लू पहलवान खड़ा हो गए। उनके कहा कि इस सरकार में क्षेत्र का किसान बकाया गन्ने के भुगतान की समस्या से परेशान है। पिछले वर्ष का भुगतान अभी तक नही मिला है।उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री से भुगतान दिलवाने की मांग की।

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता की
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सबसे पहले नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों से आगामी निकाय चुनाव के माहौल पर चर्चा की।
ये रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में सुरेंद्र देव शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विनीत कात्यान, संगीत गर्ग, बागपत के जिलाध्यक्ष सूरज पाल, राजकुमार छाबड़ा, पुनीत वशिष्ठ, राजेश संगल, ब्रजपाल सहरावत व मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in