संघर्ष सेवा समिति की सक्रिय सदस्य का धूम धाम से मनाया गया जन्मदिवस

संघर्ष सेवा समिति में मातृ वीरांगनाओं का अहम योगदान
झांसी/उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुल्तान आब्दी:–गौ, गंगा, गायत्री एवं मातृ शक्तियों के लिए सदैव तत्पर रहने वाली संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर समिति की सक्रिय सदस्य नीता माहौर का जन्मदिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम संघर्ष सेवा समिति संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी एवं समिति सदस्यों ने नीता माहौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत पश्चात डॉ. संदीप सरावगी एवं समिति सदस्यों की उपस्थित में नीता माहौर ने केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया। समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण अंग्रेजो से आजादी का शंखनाद करने वाली भारत की प्रथम वीरांगना महारानी रानी लक्ष्मीबाई है अभी वर्तमान में हमारे भारत देश महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हैं, इससे साफ है कि नारी घर से लेकर पूरे विश्व को संभाल सकती है संघर्ष सेवा समिति परिवार की तरह है समिति में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नीता माहौर ने समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सदैव बड़ चढ़कर हिस्सा लिया है, समिति सदैव इनका आभारी रहेगा। इस मौके पर संघर्ष सेवा समिति से सुशांत गेंडा, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरावर, अमित द्विवेदी (मंडल मंत्री शिवाजी नगर, भा.ज.पा), शिवम कुशवाहा, सचिन अहिरवार नगरा, प्रमेंद्र सिंह सरकार, निखिल गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, शैलेंद्र राय, लाल सिंह, भूपेंद्र यादव, नीता अवस्थी (भा.ज.पा), गीता शर्मा, रूपा चंदेरिया, पूर्वी कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।