June 24, 2025

बाइक की जोरदार भिड़ंत

 बाइक की जोरदार भिड़ंत

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र की गोकुल पुरी कॉलोनी के सामने नहर रोड पर आपे और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर ,रूप से घायल हो गए। आपे और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया , और आपके चालक को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम नगर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी प्रदीप अहिरवार उम्र 27 वर्ष पुत्र विजय सिंह अहिरवार अपने साथी अरुण अहिरवार पुत्र महेंद्र अहिरवार उम्र 22 वर्ष बाइक से गढ़िया गांव से आवास विकास की ओर जा रहा था। तभी दूसरी ओर से तेज रफ्तार आ रही आपे से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रदीप और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई आप और बाइक पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और आपके चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आपे चालक ने अपना नाम मनीष ठाकुर पुत्र नरसिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी बताया गया है।

Bureau