June 24, 2025

भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन रविवार को

 भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन रविवार को

मैनपुरी:- भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन 29 मई को दिन के 11 बजे संघ के शहर कार्यालय पंडित अनंत कुमार जैन के फार्म हाउस नई मंडी के सामने आयोजित किया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी यूनियन, आशा स्वास्थ्यकर्मी यूनियन, ऑटो ई रिक्शा यूनियन, 108 एंबुलेंस यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन आदि

संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उक्त सम्मेलन में आगरा एवं अलीगढ़ के संभाग प्रभारी शंकर लाल, विभाग प्रभारी भूपेंद्र सिंह राणा आदि पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में मजदूरों की जो संघ से जुड़े हुए हैं, उनकी समस्याएं भी सुनी जायेंगी और सभी स्तर पर उनकी समस्याओं के निस्तारण के प्रयास किए जाने का आश्वासन संघ के मजदूरों को मिलेगा। उक्त आशय की जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण चौहान ने देते हुए भारतीय मजदूर संघ के मजदूरो से जिला सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Bureau