भारत जोड़ो यात्रा का वार्ड नं. 52 मुकरयाना में हुआ भ्रमण

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)– आज शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक शहरअध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व व अफसर खान के संयोजन में भारत जोड़ो यात्रा का भ्रमण वार्ड नं 52 मुकरयाना,राई का ताजिया, बिसातखाना,दरीगिरान आदि क्षेत्रों में हुआ।
यात्रा के समापन जन संवाद आयोजित किया। जिसमें विचार व्यक्त करते हुए प्रदीप जैन ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी एक ओर देश के करोड़ो बेरोजगार युवाओं की बेकारी की समस्या को उठा रहे हैं। वही दूसरी तरफ नफरत की राजनीति करने वालों के खिलाफ जनजागरण कर रहे हैं।
कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा किबेरोजगारी से नौजवानो बुरी तरह से आहत है लेकिन केन्द्र सरकार को उनकी की आवाज सनाई नहीं पड़ रही हैं। यात्रा में प्रमुख रुप से इदरीश खान, वीरेन्द कुशवाहा, अमीर चंद आर्य, अखलाक मकरानी, मज़हर अली, शाहरुख खान ,राजकुमार सेन, हरीओम श्रीवास, राजकुमार फौजी,अनिल रिछारिया, हजरत खान,ओम प्रकाश दहिया, सूरज प्रकाश राय,
शानू खान ,इमरान आदि शामिल रहे। संचालन वर्ड प्रभारी रोवेश खान ने किया और अंत में आभार अनस चौधरी ने व्यक्त किया।