September 19, 2025
Breaking

एटा महापंचायत में गरजें भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा बसपा काग्रेस पर जमकर साधा निशाना

 एटा महापंचायत में गरजें भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा बसपा काग्रेस पर जमकर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह भी किसान नेताओं पर जमकर बरसें प्रदेश अध्यक्ष ने कहाँ कुछ किसान यूनियन वाले नेता किसानों का खून चुसवा रहे उनसे रहे सतर्क

जलेसर/एटा:(हर्ष द्विवेदी) – अवागढ क्षेत्र के ग्राम नगला गढा में भारतीय किसान यूनियन भानू की किसान महापंचायत का आयोजन हुआ जिसमें भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह का नगला गढा में चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत हुआ हाकिम सिंह इंटर कॉलेज के प्रबन्धक रविन्द्र कुमार ने फूलमाला और चांदी का मुकट पहनाकर स्वागत किया वही प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह का भी स्वागत अभिनंदन किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसान महापंचायत में किसान नेताओं पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहाँ कि किसान नेता ही किसानों को लुटवा रहे है उन्की सीबीआई जांच कराई जाँए जो भी दोषी हो उसे जेल भेजा जाए भानू गुट के अध्यक्ष ने पीडब्लूडी के एटा के इंजीनियर को खुली चेतावनी दी कहाँ कि पीडब्लूडी विभाग के इंजीनियर खान खोलकर सुन लें एटा जनपद में टूटी हुई सडकों को सुधार दें अन्यथा 2 माह बाद उग्र आन्दोलन किया जायेगा जिसे शासन प्रशासन याद रखेगा सपा बसपा काग्रेस पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया भानू प्रताप सिंह ने किसान आयोग के गठन के लिए उन्होने कहाँ सरकार से वार्ता चल रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की भानु प्रताप सिंह ने कहाँ उन जैसा मुख्यमंत्री पूरी दुनियाभर में नही मिलेगा महापंचायत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने भी किसान यूनियन पर हमला बोला कहाँ कुछ यूनियन वाले अपने आप को बहुत बढा नेता समझ रहे है और यूनियन के आड में किसानों का खून चूस रहे है उनसे सतर्क रहे,
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह , युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ‘ प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादव , पंकज ठाकुर जिलाध्यक्ष, आकाश ठाकुर, शीलू शिकरवार , जीतू पहलवान प्रशान्त यादव लायक सिंह एडवोकेट, मौनू ठाकुर अशोक कुशवाह प्रधान मौजूद रहे

Bureau