वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा के बाद भागवत कथा प्रारंभ

भवसागर से पार लगाती है भागवत रेखा रानी शास्त्री।
विछवा/मैनपुरी :– गांव लहरा में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश यात्रा निकाली गई यात्रा गांव से घूमती हुई बाद में कथा पंडाल में आकर रुकी जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पौराणिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश की स्थापना कराई गई साथ ही देवी देवताओं का आह्वान कर हवन यज्ञ कराया गया जिसके बाद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा में पहले दिन बोलते हुए कथा वाचिका रेखा रानी शास्त्री ने कहा कि भागवत ही हमें इस भवसागर से पार लगाती है संसार में जब जब अत्याचार बढ़े हैं तब तब हमें धर्म शास्त्रों के अनुसार ही प्रभु के शरण में जाकर उससे छुटकारा मिला है उन्होंने कहा कि संसार में देवी आपदाएं आदि अनादिकाल से आती रही हैं लेकिन शास्त्रों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इनसे छुटकारा भी मिलता रहा है जब जब इस संसार में मनुष्य के जीवन पर घोर संकट हुआ है धर्म के रास्ते में हमें एक नई दिशा दी है।
मानव के जीवन में संकट आना एक उसके जीवन का हिस्सा होता है संसार में कोई भी ऐसा मनुष्य नहीं है जिसके संसार में कभी उसे कष्ट देखने को ना मिला हो कष्ट मनुष्य की धैरता व उसके मन की गति कि माप करने के लिए आता है साथ ही जो लोग अपने कष्ट के समय को भी काफी सरलता से गुजार लेते हैं उन पर प्रभु की विशेष कृपा होती है उन्होंने कहा कि इस आडंबर की दुनिया में इस चकाचौंध की दुनिया में लोग एक दूसरे से ऐसा कर रहे हैं जबकि इस संसार में दिखने वाली हर एक वस्तु नाशवान है लेकिन मोह माया के अंधकार में आकर मनुष्य इतना पागल हो जाता है कि जिस चीज को उसे अपने साथ लेकर जाना है उसे वह छोड़ता जाता है और जो यही रह जानी है उसे जोड़ता जाता है। इस संसार में प्रत्येक मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार फल मिलता है आप किसी के साथ अच्छा करेंगे तो निश्चिंत ही आपके साथ कभी बुरा नहीं होगा कथा में पहले दिन उन्होंने सुंदर भजन का श्रवण कराया ।
कथा में पहले दिन पहुंचे ब्लाक प्रमुख कश्मीर सिंह ने भगवान की पूजा अर्चना के साथ पुष्प वंदन किया साथ ही कार्यक्रम में विनय चतुर्वेदी रामानंद शास्त्री आसाराम कश्यप के साथ प्रभात तिवारी भाजपा नेता आरके दीक्षित गौरीश मिश्रा रामवीर लोधी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे फोटो परिचय लहरा में कथा में प्रवचन देती कथा वाचिका रेखा रानी शास्त्री।