June 24, 2025

दुर्गा प्रतिमा स्थापना से पहले पूरे शहर में भ्रमण कर किया समस्या का निराकरण

 दुर्गा प्रतिमा स्थापना से पहले पूरे शहर में भ्रमण कर किया समस्या का निराकरण

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–जिला प्रशासन व दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारियों ने जिसमे एसपीसिटी , नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर कोतवाली थाना प्रभारी, अपर नगर आयुक्त, विद्युत विभाग के इंजीनियर नगर निगम के इंजीनियर सहित अधिकारियों ने पंचकुइयां नरिया बाजार मेवाती पुरा गांधीगर टपरा , सराफा बाजार मालन चौराहा बड़ा बाजार होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया सोमवार से दुर्गा प्रतिमा स्थापना हो रही हैं इसके मद्देनजर को देखते हुए जो भी समस्याएं देखने में मिली उनको जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

इस दौरान दुर्गा उत्सव महा समिति झाँसी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी जी शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत जी संजय छत्रसाल मुकेश अग्रवाल समीर तिवारी *एडबोकेट) सत्येंद्र पुरी गोस्वामी अभिषेक साहू अतुल मिश्रा अमन मिश्रा,आलोक चतुर्वेदी जय दीप खरे मार्तंड स्वामी जी संजीव अग्रवाल लाला नरेंड अग्रवाल ,अजय मिश्रा , संजीव तिवारी,अमर सिद्ध सहित मौजूद रहे।

Bureau