March 15, 2025

बाराबंकी पुलिस ने बालकराम हत्याकांड का किया खुलासा

 बाराबंकी पुलिस ने बालकराम हत्याकांड का किया खुलासा

अवैध सम्बंध को छुपाने के लिए प्रेमी युगल ने की थी हत्या 

पुलिस ने दो हत्याभियुक्तो को गिरफ्तार कर आलाकत्ल किया बरामद 

बाराबंकी:(आज़मी रिज़वी)–स्वाट,सर्विलांस टीम व थाना कुर्सी पुलिस द्वारा बालक राम हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर हत्या से सम्बन्धित दो हत्याभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 24-5-2022 को वादी रामलखन यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी कंचनापुर मजरे निन्दूरा थाना कुर्सी ने थाना कुर्सी पर तहरीर दी कि उनका साला बालक राम यादव पुत्र द्वारिका निवासी बाबूपुर मजरे दरावां थाना कुर्सी गांव के बाहर बने ब्रह्म देव बाबा के स्थान पर अकेले रहता था।

जिनकी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा हत्या कर दी गई।उक्त सूचना के आधार पर थाना कुर्सी पर मुअसं 142/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया।उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तो की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश पर स्वाट,सर्विलांस व थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा एनॉलसिस एवं मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर आज अभियुक्त अमर सिंह यादव उर्फ श्यामसुन्दर पुत्र देशराज यादव निवासी सायपुर मजरे सिसवारा थाना देवा व पप्पी पत्नी नौमीलाल चौहान पुत्री अमेरिका सिंह निवासिनी जरूवा मजरे ढेरी थाना देवा  को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के निशांदेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद किया गया।

मुकदमा उपरोक्त मे धारा 34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।अभियुक्त अमर ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान मे खाना बनाने का काम करता है।काफी समय से उसके और पप्पी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।पप्पी का विवाह लगभग 07 वर्ष पूर्व हुआ था किन्तु उसके बच्चे नही थे।जिसे मिलने के लिए बुलाया था और एकान्त मे उसे ब्रह्म देव बाबा कुटी पर ले गया जहां उसके साथ सम्बन्ध बना रहा था।हम लोगो को वहां सो रहे बालक राम ने देख लिया जो मुझसे पूर्व परिचित भी थे।उन्होने मुझे पहचान लिया और गांव मे सबको बता देने की धमकी भी दी थी।इसी कारण हम लोगो ने लोक-लाज के भय से बालक राम की ईंट से मारकर हत्या कर दी।

अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र सरोज थाना कुर्सी,वरिष्ठ उप निरीक्षक चन्द्रकांत सिंह,उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल अरूण वंशल,महिला कांस्टेबल अंकिता दुबे के साथ ही सर्विलांस, स्वाट टीम से उप निरीक्षक विजय बहादुर पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल,उप निरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम,उप निरीक्षक करूणेश पाण्डेय,हेड कांस्टेबल जितेंद्र वर्मा,मजहर अहमद,कांस्टेबल अनुज वर्मा,जरनैल सिंह,सुधाकर सिंह भदौरिया,दिव्यांश यादव,शैलेंद्र कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,हरिकान्त यादव, देवेन्द्र सिंह,नितिन अभिषेक राजवंशी,धनंजय सिंह चौहान आदि शामिल थे।

Bureau