August 13, 2025

बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया

 बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया

संगठन की मजबूती के लिए पूरी ताकत से जुटे कार्यकर्ता- दीपक पेंटर

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:–बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद के ग्राम चितायन ,समान, मोरोशी, नगरिया आदि गांव मे जाकर सदस्यता अभियान चलाया| जिसमें सर्व समाज के लोगों को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता दिलाई गई |


दीपक पेंटर ने सदस्यता लेने वाले लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि शोषण से बसपा ही मुक्ति दिला सकती है ,बसपा की सरकार देश और राज्य को विकास के रास्ते से जोड़ सकती है| उन्होंने कहा की पार्टी में नए नए लोगों को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा पूरे जिले में लोगों को बसपा की सदस्यता दिलाई जाएगी| संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य निरंतर किया जा रहा है| बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है आने वाला समय बसपा का होगा| बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर काम करने बाली पार्टी है| बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है| जिला सचिव विद्याराम मुनीम ने कहा यदि देश में संविधान का राज स्थापित करना है तो मान्यवर काशीराम साहब द्वारा स्थापित बसपा की सरकार बनाने का प्रण लेना होगा |

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दुर्गेश कठेरिया, राजीव जाटव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामस्वरूप मास्टर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम जाटव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे|

Bureau