आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

मैनपुरी: – जनपद के नवादा में आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए | आगरा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ठेकेदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है उन्होंने कहां युवा पार्टी की रीढ़ होते हैं | पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा बैठक में पार्टी की एकजुटता और सफलता के लिए खास रणनीति बनाई गई |
इस मौके पर जॉन प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य चौधरी श्री महेंद्र सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर असद, जिलाध्यक्ष अभिलाष कुमार आजाद, पूर्व जिला प्रभारी पवन कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार,भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरदीप कठेरिया, राहुल कुमार आजाद, आदित्य वर्धन , संदीप कुमार आदि लोग मौजूद थे|