एएसपी ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव मदद का दिया आश्वासन

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरैशी)–कासगंज जनपद के पुलिस कार्यालय सभागार में विभिन्न किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे के द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
आपको बतादें कि इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन कासगंज के कार्यकर्ताओं से अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे द्वारा वार्ता की गई। जिसमें किसान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनको पुलिस प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है और वह पुलिस प्रशासन के सहयोग से किसानों की समस्याओं को रखेंगे। किसानों की समस्याओं से संबंधित मामलों के जनपद के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे रहेंगे।