कांग्रेस पार्टी से आशीष गुप्ता ने प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र

सीतापुर/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता नूरुद्दीन)-जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता ने मंगलवार की देर रात पार्टी के विभिन्न पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्बोधित त्यागपत्र में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। आप को बता दें आशीष गुप्ता,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व जनपद कमेटी में उपाध्यक्ष थे। व कांग्रेस के कैडर के नेताओं में गिने जाते हैं।श्री गुप्ता ने युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुवात 2009 में की थी फिर निर्वाचित बिसवां विधानसभा के अध्यक्ष, निर्वाचित सीतापुर लोकसभा अध्यक्ष, वर्ष 2012 से 2014 तक यूपीए सरकार में इस्पात मंत्रालय भारत सरकार में सदस्य भी मनोनीत किये गए थे। 2015 के पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य के रूप में सफलता प्राप्त की। उसके बाद युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए। वर्तमान में वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।
त्यागपत्र के बारे में जब श्री गुप्ता से जब उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया और पार्टी स्तर पर कोई भी नाराजगी नहीं जाहिर की।