August 9, 2025

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों की तैनाती के फलस्वरूप पूर्व के उप जिलाधिकारियों के मध्य आवंटित कार्य विभाजन किये

 जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों की तैनाती के फलस्वरूप पूर्व के उप जिलाधिकारियों के मध्य आवंटित कार्य विभाजन किये

मैनपुरी:(दिलनवाज)–– जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि नवागन्तुक उप जिलाधिकारियों की तैनाती के फलस्वरूप पूर्व के उप जिलाधिकारियों के मध्य आवंटित कार्य विभाजन आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुये शायकीय कायर्हित, जनहित में नवागन्तुक उप जिलाधिकारी युगान्तर त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी कुरावली, नवागन्तुक उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह को उप जिलाधिकारी करहल, नवागन्तुक उप जिलाधिकारी सुश्री अंजलि सिंह को प्रभारी अधिकारी (सं.का.) कलेक्ट्रेट, उप जिलाधिकारी न्यायिक तहसील सदर, उप जिला मजिस्ट्रेट करहल राम नारायण को उप जिला मजिस्ट्रेट किशनी, उप जिलाधिकारी कुरावली वीरेन्द्र कुमार मित्तल को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय के रूप में तैनात किया गया है, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Bureau