अरविंद सिंह चौहान बने भाकियू लोक शक्ति के आगरा मंडल महासचिव

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:– गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह के निर्देश पर मैनपुरी निवासी अरविंद सिंह चौहान को आगरा मंडल सचिव के पद से प्रोन्नत कर आगरा मंडल महासचिव के पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र दिया गया। अरविंद सिंह चौहान ने कहा यूनियन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरा करेंगे। तथा हमेशा किसानों की आवाज को उठाएंगे। यूनियन के मार्गदर्शन में किसानों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे। यूनियन का उददेश्य किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का है जहां भी किसानों की कोई समस्या होगी। उसके लिए यूनियन संघर्ष करेगी। यूनियन के पदाधिकारियों ने माला पहना व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन सक्सेना, महिला अध्यक्ष पुष्पा राघव, दिनेश वर्मा, विपिन सिंह, आकाश चौहान, राखी सैनी, प्रीति राजपूत, अनुराग राजपूत आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।