June 22, 2025

हाई स्कूल की मेरिट सूची में रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका सोनी को मिला  सातवां  स्थान

 हाई स्कूल की मेरिट सूची में रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका सोनी को मिला  सातवां  स्थान

 

सुलतानपुर/उत्तर प्रदेश:(ब्यूरो रिपोर्ट)– नगर के रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज सुलतानपुर  मे अध्ययनरत हाई स्कूल की छात्रा अंशिका सोनी ने 582 अंक प्राप्त कर  प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर  जिले ही नहीं प्रदेश में भी गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है । 

हाई स्कूल मे  अंशिका सोनी  97,आस्था 93 ,खुशी दुबे 91,गरिमा मिश्रा 90.8  पूर्वा सिंह 86.1 मंतशा खान 85 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया । 

इंटरमीडिएट में शिवांगी प्रजापति 84.2,वैष्णवी 82 . 6 पार्थवी  श्रीवास्तव 81 . 6 ,दीप्ति मौर्या 81.6,शिवांगी सिंह79. 8,प्रिया गुप्ता 79.6,रिचा यादव 78.8दीक्षा वर्मा 78 शालिनी 78 प्रतिशत अंक हासिल किया है । 

7

विद्यालय के  प्रबन्धिका सुमन सिंह ने विद्यालय के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सभी  छात्राओं  अध्यापक अध्यापकों को बधाई दी है । प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने मेधावी छात्रा की परिवार सहित सभी छात्राओं को बधाई देते हुए आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी है । 

विद्यालय अध्यक्षा पल्लवी वर्मा ,प्रबन्धिका सुमन सिंह,प्रधानाचार्य रेखा सिंह , रोली श्रीवास्तव मंजुला गुप्ता सुप्रिया श्रीवास्तव सुप्रिया ,मीना त्रिपाठी, नरेंद्र चौहान, रजनी शुक्ला ,  कंचन सिंह, कीर्ति सिंह  ,  नमिता अग्रहरि ,दयाशंकर गुप्ता, प्रदीप  कुमार आदि ने बधाईयाँ दी है। 

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in