March 15, 2025

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किये जाने से खफा कांग्रेसियोँ ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

 राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किये जाने से खफा कांग्रेसियोँ ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता खत्म किये जाने से नाराज कांग्रेसियों ने इलाईट चौराहा पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया । कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झण्डे और तख्तियां लिये हुये थे।कार्यकर्ता हम राहुल गांधी के साथ है, लोकतंत्र की हत्या बन्द करों,तानाशाही नही चलेगी जैसे नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कहाकि देश को बेचने का काम करने वाली मोदी सरकार राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खारिज करा सकती है लेकिन करोड़ों भारतीयों के दिलों से नही निकाल सकती हैं।

   शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ कांग्रेस सडकों पर संघर्ष करेगी। उन्होनें बताया कि  इस मामले को लेकर कल 26 मार्च को राजघाट नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में झांसी से भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगें।

प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहाकि मोदी सरकार अपने मित्रों को बचाने के लिये राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है।लेकिन राहुल गांधी तानाशाही के आगे झुकने को तैयार नही है।
        इस मौके पर  पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, मुकेश अग्रवाल, रघुराज शर्मा ,बृजेन्द्र राय, डा,विजय भारद्वाज,चौधरी माबूद, बलवान सिंह यादव ,अफजाल हुसैन,अरविंद बबलू, वीरेंद्र कुशवाहा,नीता अग्रवाल, मुन्नी देवी  अहिरवार,सरला भदौरिया, किश्वरजहा, इन्दिरा रायकवार,हेमा रजक राजकुमार सेन ,,भरत राय,अमीर चंद आर्य,शफीक अहमद मुन्ना,हरिओम श्रीवास ,घनश्याम दास वर्मा,अब्दुल जाबिर,मनोज तिवारी, शाहरुख खान,वसीम उद्दीन,अनिल रिछारिया,छोटेराजा कमर ,शेखर नलवंशी ,राजेन्द्र सेन,अशोक गुप्ता,राजकुमार  गुप्ता,शैलेंद्र वर्मा,जसवंत अनुरागी, ओमप्रकाश,रशीद मन्सूरी, कन्हैया कुशवाहा,जुगल किशोर वर्मा,रोवेश खान,जमाल कुरैशी, जावेद बबुआ,इमरान खान,शमीम बानो,मुमताज खान,शमशाद बेगम,प्रीति श्रीवास, महक श्रीवास, राजेश रानी,किरन,नीरज कुशवाहा, मो,शफीक,नफीश खान,शैलेंद्र वर्मा,जसवंत अनुरागी,अवध कुमार ,पवन राज,अरुण शर्मा,सूरज प्रकाश राय, प्रताप रायकवार,कुतबुदद्दीन सिद्धिकी,दीपक दत्त मिश्रा,महमूद  भाई,गौरव कंचन,लेखराज  वर्मा,ओम प्रकाश, सागर अहिरवार,फिरोज खान,दीपू आदि मौजूद  रहें ।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in