March 15, 2025

अलीगढ़ के दो होनहारों का नेशनल में हुआ चयन खेलो इंडिया और स्टेट प्रतियोगिता में पदक जीतकर बनाया स्थान, पहले भी कर चुकी हैं नाम रोशन

 अलीगढ़ के दो होनहारों का नेशनल में हुआ चयन खेलो इंडिया और स्टेट प्रतियोगिता में पदक जीतकर बनाया स्थान, पहले भी कर चुकी हैं नाम रोशन

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जेड ए खान)- अलीगढ़ के होनहारों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। बेटों के साथ बेटियों ने भी बॉक्सिंग में नाम हासिल किया है और अपने बेहतर प्रदर्शन से मेडल जीतते हुए नेशनल चैंपियनशिप में भी स्थान बनाया है। अब दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगें। डिस्ट्रिक बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी चाचा नेहरू मदरसा के विद्यार्थी हैं। अपनी पढ़ाई के साथ ही यह लगातार खेल में भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और मेडल जीत रहे हैं। दोनों खिलाड़ी 2023 में होने वाली प्रतियोगिताओं में नाम प्रतिभाग करेंगे। अनम ने कांस्य तो आशीष ने जीता गोल्ड राष्ट्रीय निर्णायक एवं एनआईएस बॉक्सिंग कोच सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के काशीपुर में 30 नवंबर से 7 दिसंबर 2022 तक खेलो इंडिया जूनियर बालिका नार्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें 46 किलोग्राम भार वर्ग में अनम खान पुत्री अनीस खान ने भाग लिया था। जिसमें उसने कांस्य पदक जीता है। वहीं आशीष सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक लखनऊ के केडी बाबू सिंह स्टेडियम में हुई। जिसमें आशीष ने अपने बेहतर प्रदर्शन से जिले के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। गोहाटी और बिहार खेलने जाएंगे खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने के बाद अब यह दोनों 2023 में नेशनल खेलने के लिए जाएंगे। इसमें अनम खान राष्ट्रीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होगी। जो गोहाटी में फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। वहीं आशीष पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स कंकट, पटना बिहार में राष्ट्रीय जूनियर बालक प्रतियोगिता में शामिल होगा। जिसके बाद दोनों खिलाड़ी अपने कोच राष्ट्रीय निर्णायक एवं एनआईएस बॉक्सिंग कोच सोम प्रकाश शर्मा सकी निगरानी में तैयारी में जुटे हुए हैं। इस मौके पर स्कूल संचालक प्रधानाचार्य एवं शिक्षाकौ ने खुशी जताई है बॉक्सिंग संघ के सचिव ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. मो. इलियास उप प्रधानाचार्य, यासमीन खालिद, बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज अलीगढ़ी, ओम प्रकाश जयप्रकाश शिव कुमार अमन विवेक आदि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in