नगर निगम पार्षद की चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति में जुड़े प्रत्याशी, वार्ड 67 से अकरम मलिक को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश:(काशिफ़ खान)– सहारनपुर में नगर निगम पार्षद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। वार्ड 67 से भी कईं प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वार्ड 63 और वार्ड 67 से इस बार समाजसेवी अकरम मलिक भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रविवार देर रात को भी वार्ड 67 के ग्रीन पार्क के सामने कच्चे 62 फूटे रोड पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने जनसमर्थन दिया। अकरम मलिक बैठक में पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक सुर में आगामी नगर निगम चुनाव में एक सुर में वार्ड 67 से अकरम मलिक को चुनाव जीताने का वादा किया। वार्ड 67 से भावी प्रत्याशी अकरम मलिक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान आने वाले दिनों में होने की संभावना है, सभी क्षेत्रवासी चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने वर्तमान पार्षद को पिछले नगर निगम चुनाव में जिताकर नगर निगम में भेजा था, लेकिन वर्तमान पार्षद ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया है।
क्षेत्रवासी आज भी मलिक बस्तियों जैसी हालत में जीने को मजबूर हैं। वार्ड में सड़कें, नालियों और विधुत की समस्या सबसे बड़ी है। अकरम मलिक ने कहा कि हम हिंदू मुस्लिम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। हम जातिवाद का कोई भेदभाव नहीं करते हैं। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद नदीम ने की।
इस मोके पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोनू, हाफिज फुरकान, खुशनूद अली, हाजी खालिद, इमरान, डॉक्टर राजा फरीद, उमर दराज, मोहसिन अल्वी, नसीम अल्वी, इनाम अल्वी, इंतेज़ार, इस्तखार, शाहजेब मंसूरी, आरिफ मंसूरी, सुलेमान अहमद आदि भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।