March 15, 2025

अखिलेश ने दिवंगत रामप्रकाश शाक्य के परिजनों को दिया मदद का भरोसा

 अखिलेश ने दिवंगत रामप्रकाश शाक्य के परिजनों को दिया मदद का भरोसा

कन्नौज:(ब्यूरो रिपोर्ट)–दिवंगत सपा जिला महासचिव रामप्रकाश शाक्य के परिजनों को अखिलेश ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा रामप्रकाश शाक्य पूरे जीवन समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे। कई बार ऐसे मौके आए जब मैंने उनसे कहा साइकिल यात्रा पर नहीं निकलो लेकिन वह नहीं माने और मेहनत करने में पीछे नहीं रहे तथा प्रदेश के कई जिलों में साइकिल यात्रा निकालकर पार्टी का प्रचार किया। गरीबों मजदूरों खासकर अपने समाज में पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। उनका व्यापार चला गया, काफी तकलीफ में रहे फिर भी पार्टी के साथ खड़े रहे। जब चुनाव था तब भी उन्हें बहुत परेशानी थी। ऐसे कार्यकर्ता को खोने का दुख उनके परिवार के साथ हमें भी है। मैं भरोसा दिलाता हूं समाजवादी पार्टी व हम उनके परिवार की हमेशा मदद करेंगे।

इस दौरान दिवंगत राम प्रकाश शाक्य की पत्नी लीला देवी, पुत्र गोविंद शाक्य, आनंद शाक्य, बहन नीतू शाक्य, निशा शाक्य, बहनोई राघवेंद्र शाक्य, निर्मल शाक्य, बुआ विमला देवी, फूफा रामनरेश शाक्य, ताऊ श्रीचंद्र शाक्य, प्रताप सिंह, पूरन सिंह व चाचा राजेश शाक्य सहित पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे व सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां आदि मौजूद रहे।

Bureau