अगस्त 2022 के निवार्चन उपरांत ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत की शपथ होगी:– जिलाधिकारी

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:– जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निवार्चन माह जुलाई, अगस्त 2022 के निवार्चन उपरांत ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत को शपथ दिलायी जायेगी। नव निवार्चित ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत को शपथ दिलाये जाने हेतु विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा घुटारामासूमपुर में प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत हेतु खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत किशनी, विकास खंड करहल के क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या-62, साहबरामपुर, अनूपपुर, बूरामई में सदस्य क्षेत्र पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत हेतु खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत करहल, विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत सथिनीदलीपपुर, कुचेला, गडेरी में सदस्य ग्राम पंचायत हेतु खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मैनपुरी, विकास खंड कुरावली की क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या-74 सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कुरावली, विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानगंज, आलीपुर पट्टी, पदमपुर छिवकरिया में सदस्य ग्राम पंचायत हेतु खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुल्तानगंज एवं विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत मल्लामई, जिलही में सदस्य ग्राम पंचायत हेतु खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेवर नामित किये गये हैं। उन्होने नामित अधिकारियों को निदेर्शित करते हुये कहा है कि निवार्चित, निविर्रोध ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास खंड परिसर में अपने स्तर से तिथि व समय निधार्रित करते हुये अपने समक्ष शपथ दिलायें।