June 23, 2025

आंगनवाड़ी केंद्रों पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार आयोजित होंगी गतिविधियां

 आंगनवाड़ी केंद्रों पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार आयोजित होंगी गतिविधियां ।

बच्चों के मस्तिष्क के बेहतर विकास के लिए जरूरी गतिविधियों के आयोजन से संबंधित निर्देश जारी।

रामपुर/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता आफाक अहमद खान)–बच्चों के 90 प्रतिशत मस्तिष्क का विकास 06 वर्ष की आयु तक (प्रारम्भिक बाल्यावस्था में) पूर्ण हो जाता है। इस दौरान उनका समग्र विकास तीव्र गति से होता है। इस अवधि में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छी देखभाल एवं पौष्टिक खान-पान के साथ-साथ बेहतर ई0सी0सी0ई0 (शाला पूर्व शिक्षा) की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल रेडीनेस के दृष्टिकोण से प्रारम्भिक साक्षरता और संख्यात्मक कौशल की वृद्वि हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 03-06 वर्ष तक के बच्चों को ई0सी0सी0ई0 की सेवाएं प्रदान की जाती हैं।


बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ई0सी0सी0ई0 के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं बच्चों के प्रयोग के लिए विभिन्न शिक्षण/खेल सामग्रियां विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी हैं, जिसमें वार्षिक गतिविधि कैलेण्डर, मासिक थीम आधारित कैलेण्डर, जिसमें दैनिक खेल आधारित एवं आयु अनुसार गतिविधियों को ई.सी.सी.ई. मैनुअल के साथ लिंक किया गया है ताकि आंगनवाड़ी कार्यकत्री उसका प्रयोग सुगमता से कर सके।

पहल पुस्तिका-आंगनवाड़ी कार्यकत्री के प्रयोग हेतु ई.सी.सी.ई. मैनुअल के रूप में पहल पुस्तिका विकसित की गयी है, जिसमें ई.सी.सी.ई. गतिविधियों के संचालन के अतिरिक्त पी.टी.एम., फील्ड विज़िट, वार्षिक उत्सव, “कम लागत/बिना लागत” टी.एल.एम. के निर्माण आदि पर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


बाल गतिविधि पुस्तिका विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार (3-4 वर्ष, 4-5 वर्ष और 5-6 वर्ष) के बच्चों हेतु पृथक-पृथक गतिविधि पुस्तिकाएं उपलब्ध करायी गई हैं।


एन.बी.टी. प्रकाशित 07 किताबों का सेट -बच्चों के प्रयोग हेतु रंगीन चित्रों से युक्त रोचक 06 बाल कहानियां एवं कार्यकत्री हेतु “कम लागत/बिना लागत” टी.एल.एम. निर्माण पर पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी हैं।


प्री-स्कूल किट- खेल आधारित गतिविधियों के संचालन हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों पर प्री-स्कूल किट उपलब्ध करायी गयी हैं, जिसमें प्रति सेट कुल 13 सामग्रियां जैसे बिल्डिंग ब्लाक्स, पजल सेट, पिक्चर फ्लैस कार्ड, स्लेट, रंगीन चाक, क्रेयान्स, ढपली, हिन्दी/अंग्रेजी वर्णमाला चार्ट, प्लास्टिक की हिन्दी/अंग्रेजी वर्णमाला, मोतियों की माला, कैंची, गोंद एवं ट्रंक सम्मिलित हैं।


ई-संसाधन- ई-संसाधन के रूप में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के प्रयोग एवं क्षमतावर्धन हेतु ई.सी.सी.ई. के विभिन्न पहलुओं पर 07 वीडियो एवं एन.बी.टी. की कहानी पुस्तकों पर आधारित 06 आडियो बुक्स बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त विभाग का यू-ट्यूब चैनल है।


आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों हेतु बाल पिटारा मोबाइल ऐप बनाया गया है, जिसमें 03 माडयूल्स हैं।


शाला पूर्व शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इन संसाधनों के नियमित उपयोग के लिए ई.सी.सी.ई. का न्यूनतम 03 घण्टे का निर्धारित सत्र आवश्यक है। उपलब्ध खेल/पाठ्य सामग्री एवं अन्य संसाधनों के परिप्रेक्ष्य में कार्यकत्री हेतु केन्द्र संचालन के सम्बन्ध में माह में सप्ताहवार कराई जाने गतिविधियों हेतु दिनचर्या निर्धारित की गयी है जिसमें सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार -03 घण्टे शाला पूर्व शिक्षा का कार्यक्रम होगा।


मंगलवार-शालापूर्व शिक्षा के सत्र के पश्चात निर्धारित समुदाय आधारित गतिविधियां, माह के तीसरे मंगलवार को शाला पूर्व शिक्षा में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों के साथ पी.टी.एम. का आयोजन सहित विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है।


बुधवार और शनिवार को माइक्रोप्लान के अनुसार निर्धारित ग्राम्य स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (बीएचएसएनडी) की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिन केंद्रों पर बीएचएसएनडी माइक्रोप्लान के अनुसार निर्धारित नही है, उन केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा का नियमित सत्र आयोजित किया जाएगा।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in