आम आदमी पार्टी की ‘ गंदगी हटाओ : झाड़ू चलाओ ‘ यात्रा कल

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ़ प्रत्येक जिले में आम आदमी पार्टी की गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 3 नवंबर 2022 को निकाली जाएगी तथा जिलों के अन्य नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में दिनांक 3 से 10 नवंबर 2022 के बीच निकाली जाएगी।
झांसी में गंदगी हटाओ : झाड़ू चलाओ यात्रा दिनांक 3 नवंबर 2022 को अपराह्न 1 बजे गांधी उद्यान कचहरी चौराहा से महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा जी के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
उक्त यात्रा में में जिला, महानगर एवं सभी प्रकोष्ठों के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ पूर्व/वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।