June 24, 2025

आम आदमी पार्टी बाइक रैली : कार्यकर्ताओं की भूल को सुधारा पदाधिकारियों ने। साफ की सड़कें।

 आम आदमी पार्टी बाइक रैली : कार्यकर्ताओं की भूल को सुधारा पदाधिकारियों ने। साफ की सड़कें।

झाँसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आम आदमी पार्टी द्वारा विगत दिवस निकाली गई मतदाता जागरूकता बाइक रैली काफी सफल रही थी। इस रैली में सैंकड़ों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता महानगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथों में लेकर चल रहे थे जिसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने तथा साफ सुथरी छवि वाले शिक्षित व सर्व सुलभ प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

रैली की सफलता के बीच पार्टी के कुछ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पर्चियां आदि उड़ाई जो कई चौराहों व रोड पर फ़ैल गई थी, इस संबंध में मीडिया ने पार्टी पदाधिकारियों से सवाल किए जिस पर पार्टी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं की गलती के बारे में पता चला।

इस गलती के बारे में पहले तो जिलाध्यक्ष अरशद खान ने रैली के समापन के अवसर पर अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बताया कि आम आदमी पार्टी अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है अतः हमेशा इस बात का खयाल रखें कि पार्टी के किसी कार्य से लोगों को असुविधा न हो।

इसी क्रम में आज पार्टी के पदाधिकारी रैली के रूट पर निकले तथा जहां भी पर्चियां पोस्टर बिखरे दिखे पदाधिकारियों ने उनको साफ कर कूड़ेदान में डाला।

इस अवसर पर प्रांतीय सचिव अर्पित सिंह, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, जिला महासचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष तिवारी, झांसी विधानभा अध्यक्ष एड0 बी0 एल0 भास्कर, जिला सचिव विक्की खान, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार राव, वार्ड 55 के राशिद अंसारी, वार्ड 10 से परशुराम, जिला कार्यकारिणी सदस्य राधे श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in