November 15, 2025
Breaking

झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के हाईवे पर बने एक गोदाम में देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई

 झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के हाईवे पर बने एक गोदाम में देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के हाईवे पर बने एक गोदाम में देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। इस आग जनी की घटना में चार पहिया और दो पहिया वाहनों सहित लाखो कीमत का माल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र स्थित सुकुंवा धुकुव डैम पर प्राइवेट कम्पनी द्वारा विद्युत उत्पादन केंद्र बनाया जा रहा है। जिसका गोदाम ललितपुर हाईवे के पास चंदन सिंह यादव के खेत में बनाया गया है। गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने गोदाम में खड़ी चार पहिया और तीन दो पहिया गाड़ी सहित समान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर जब तक फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। फिलहाल इस आगजनी की घटना में कितने का नुकसान हुआ यह कंपनी वाले अभी कुछ नही बता रहे। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा लाखों कीमत से ऊपर का नुकसान हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in