झांसी में निशुल्क 108 और 102 एंबुलेंस सेवा में अधिकारियों की मिलीभगत से खूब हो रहा रुपयों का खेल

मरीजों से अवैध वसूली का पैसा जा रहा ऊपर तक
झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)– शासन द्वारा संचालित निशुल्क 108 और 102 एंबुलेंस सेवा में अधिकारियों की मिलीभगत से रुपयों की उगाही का धंधा खूब चल रहा है।
वायरल रिकॉर्डिंग में जनपद झांसी के 108/102 के प्रभारी प्रमोद अहिरवार खुद एंबुलेंस स्टाफ से 500 रुपए महीना देने को बोल रहे हैं। और 108/102 के प्रोग्राम मैनेजर सुनील यादव को महाराज बोलकर संबोधित कर रहे हैं। झांसी के 108/102 के वर्तमान प्रोग्राम मैनेजर सुनील यादव पहले भी विवादों में रह चुके हैं और कई जिलों से इनका तबादला किया गया।
वर्तमान समय में अधिकारियों के द्वारा एंबुलेंस स्टाफ से हफ्ते के हिसाब से रिश्वत ली जाती है जो कि एंबुलेंस स्टाफ फिर मरीजों से वसूलते हैं। जबकि शासन द्वारा निशुल्क सेवा है 108 और 102 एंबुलेंस।