March 16, 2025

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में मा मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया

 साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में मा मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया

नजीबाबाद/बिजनौर:(वकील मालिक)– बिजनौर के थाना नजीबाबाद स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। आज साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में आठ समस्याएं प्राप्त हुई।

1- नयागांव निवासी प्रीति रानी ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी।
2- शेखपुरा आलम निवासी गुड्डी देवी ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी।
3- शेखपुरा आलम निवासी सीमा ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी।
4- बुलचंदपुर निवासी मुस्लिमा ने विधवा पेंशन की मांग रखी।
5- फततोलोपुर निवासी जगवीर सिंह ने राशनकार्ड न बनाये जाने की समस्या रखी।
6- बिजौरी निवासी सौरव कुमार ने राशन न मिलने की शिकायत रखी।
7- बिजौरी निवासी प्रशांत कुमार ने बिजली के तारों के नीचे लटकने की समस्या रखी।
8- एक परेशान महिला ने अपने पुत्र व पुत्रवधू के परेशान किये जाने की शिकायत रखी।उपरोक्त सभी जन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।


भाजपा का प्रतिनिधि मंडल पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार से उनके कार्यालय में मिला और राशनकार्ड में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु बात की। साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

इस अवसर पर- वरिष्ठ भाजपा नेता मा रमेश सिंह, भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल मंत्री युवा मोर्चा ओमकार शर्मा, भाजपा सभासद उदय चौधरी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार, भाजपा कार्यकर्ता शकील अहमद, भाजपा कार्यकर्ता नीरज कुमार,उदित, प्रीति, गुड्डी देवी,गीता देवी, भाजपा बूथ अध्यक्ष रेशमा रानी,सुधा देवी, गुड्डी रानी,सीमा रानी,राजीव कुमार, हेमेंद्र सिंह,सौरव, प्रेमपाल,जगवीर, राजेंद्र सिंह, मुन्नी, शहनाज़,मुसलिमा, चंद्रपाल, विकास कुमार, ओमवीर, रविंद्र दास, विजयपाल,पामेंदर सिंह, कर्मवीर सिंह,नेहा,बीना,पूजा,काजल, तेजपाल सिंह,सोमवीर सिंह व पवन कुमार आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Bureau