June 24, 2025

अवैध मारफीन के साथ 8 अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध मारफीन के साथ 8 अभियुक्त गिरफ्तार

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश:(अज़मी रिज़वी)–थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 8 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 164 ग्राम मारफीन बरामद की है।जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त माजिद पुत्र नसीर कुरैशी निवासी कस्बा व थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ,शुभम सोनकर पुत्र मदन सोनकर निवासी नटकेड़ा थाना आलमबाग जनपद लखनऊ,रणवीर सिंह पुत्र सुन्दर लाल निवासी बनियातारा थाना मसौली, आशिक पुत्र मुनौव्वर निवासी ग्राम सुरसण्डा थाना मसौली,सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व वासदेव निवासी ग्राम बीबीपुर थाना जैदपुर,विनोद कुमार वर्मा पुत्र स्व मंशाराम वर्मा निवासी मौथरी थाना जैदपुर,रोहित पाण्डेय पुत्र रामकुमार पाण्डेय निवासी ग्राम कनवां थाना हैदरगढ़,सुनील रावत पुत्र बैजनाथ रावत निवासी सूर्यामऊ थाना गोसांईगंज जनपद लखनऊ को आज गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से कुल 164 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया।इस सम्बन्ध मे थाना जैदपुर पर मुअसं 387-390/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

Bureau