June 24, 2025

पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सैकड़ो लोगो को दिलाई सपा की सदस्यता

 पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सैकड़ो लोगो को दिलाई सपा की सदस्यता

सिरौली गौसपुर/बाराबंकी:(अज़मी रिज़वी)–जनता इन्टर कालेज बदोसरांय मे सपा वरिष्ठ नेता विनोद कुमार यादव द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान मे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सैकड़ो लोगो को सपा की सदस्यता दिलाई।इस मौके पर उन्होने कहाकि भाजपा की सरकार मे सबसे अधिक जुल्म समाजवादियो पर किया जा रहा है।जिसे 2024 मे उखाड़ फेंकना हम सभी दायित्व है।देश की आवाम के अमन चैन के लिए जुल्मी जालिम सरकार को सपा कार्यकर्ता ही सबक सिखा सकते है।पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहाकि भाजपा की सरकार मे मंहगाई बेतहासा बढ़़ी है।डीजल,पेट्रोल से लेकर घरेलू खादय सामग्री के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है जो इस सरकार से छुटकारा पाने के लिए 24 मे करारा जवाब देकर केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकेगी।सपा नेता एंव उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा बब्लू,मिथलेश तिवारी, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, निवर्तमान अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इंतिखाब आलम नोमानी, आदिल काजमी, जयसिंह यादव, आशीम श्रीवास्तव,रामसिंह यादव, मनमोहन सिंह,बीके सिंह, नियाज अंसारी,गुफरान मिर्जा, संजय यादव, अंकुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Bureau