June 23, 2025

राज्यमंत्री पर्यटन एवं रक्षा विभाग भारत सरकार अजय भट्ट आज दौरे पर झांसी पहुंचे

 राज्यमंत्री पर्यटन एवं रक्षा विभाग भारत सरकार अजय भट्ट आज दौरे पर झांसी पहुंचे

प्रसाद योजना के अंतर्गत झांसी के पर्यटन को लगेंगे विकास के नए पंख

माननीय राज्यमंत्री पर्यटन एवं रक्षा विभाग भारत सरकार ने झांसी के पर्यटन विकास को लेकर ली आवश्यक बैठक

झांसी की भूमि पर आकर होती है वीरता एवं पराक्रम की अनोखी अनुभूति

झांसी की ऐतिहासिक धरोहर है शौर्य एवं बलिदान की जागृत प्रतिमाएं

माननीय प्रधानमंत्री जी का बुंदेलखंड के पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान

बुंदेलखंड के पराक्रम की वीर गाथाओं का विदेशों में भी किया जाता गुड़गांन: मंत्री जी

झांसी के ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई किले का भी गए पर्यटन एवम रक्षा राज्यमंत्री

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–राज्यमंत्री पर्यटन एवं रक्षा विभाग भारत सरकार अजय भट्ट की अध्यक्षता में बुंदेलखंड में पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु स्टॉकहोल्डर्स के साथ आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।


बैठक में मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झांसी की भूमि पर आकर भीतर से आश्चर्यजनक वीरता एवं पराक्रम की अनुभूति होती है। हमारा देश प्राचीन काल से ही वीरांगनाओं की भूमि रहा है। यहां पर मातृशक्ति को देवी रूप में पूजा जाता है। हमारी मातृ शक्ति ने पुर्तगालियों के छक्के छुड़ा दिए थे। झांसी के ऐतिहासिक किले यहां के पराक्रम और शौर्य की जागृत प्रतिमाएं हैं, यह धरोहर हमारे इतिहास की धाती हैं।
उन्होंने कहा कि वीर रस की कविताओं का शुभारंभ इसी क्षेत्र की भूमि से माना जाता है। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का ध्यान बुंदेलखंड के विकास पर मुख्य रूप से आकृष्ट है। हमें अपने देश का दृश्य दर्शन अपने जीवन में एक बार अनिवार्य रूप से करना चाहिए। नरेंद्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के पश्चात भारत के पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो लोग विशेष कार्य करते हैं, उन्हें मरने के बाद अवश्य याद किया जाता है। यदि हम किसी भी कार्य को दृढ़ संकल्पित होकर करें तो निश्चित रूप से वह कार्य अपने सफलतम रूप को धारण करता है। हमारे देश में 310 विदेशी उत्पादों का आयात बंद कर दिया गया है, अब यह उत्पाद हमारे देश में ही तैयार किए जा रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत में पर्यटन के क्षेत्र में अनेक ऐसे कार्य किए जा रहे हैं जो विश्व पटल पर अनोखी छवि प्रदर्शित करते हैं ।

Bureau