June 25, 2025

कुरावली तहसील पे समस्याओ को लेकर किसानों ने दिया धरना

 कुरावली तहसील पे समस्याओ को लेकर किसानों ने दिया धरना

समस्याओ को जल्द हल किया जाऐगा:-एस डी एम

कुरावली/उत्तर प्रदेश:– आज कुरावली तहसील में दिनाक 25 अगस्त 2022 के दिन किसानों के हित के लिए ऑल इंडिया किसान यूनियन द्वारा मासिक बैठक व धरने का आयोजन किया गया। जिसमे कई समस्याओ को लेकर किसान तहसील परिसर में इखट्टा हुए और पार्क में बैठ कर शांति पूर्ण तरीके से अपने मागो के लिए धरने पर बैठ गए। इन समस्याओं में कुछ समस्याएं ऐसी भी थी जो काफी समय से है लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई निवारण नही निकला है। इस बैठक में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नितिन यादव, (जिला महा सचिव) उदय प्रताप सिंह , सर्वेंद्र सिंह (जिला महामंत्री), अमित सिंह (जिला संगठन मंत्री), कुलदीप मिश्रा (प्रदेश संगठन मंत्री), ललित यादव (तहसील अध्यक्ष) , संदीप सिंह (तहसील उपाध्यक्ष), दिनेश (ब्लॉक अध्यक्ष), कारण (ब्लॉक उपाध्यक्ष), अरबिंद (ग्राम अध्यक्ष), व दर्जनों किसान ने इस बैठक में हिस्सा लिया। प्रातः से बैठे बैठे लग भाग 4 बजे के समय आल इंडिया किसान यूनियन के जिलाअध्यक्ष नितिन यादव ने एस डी एम को अपनी समस्या से अवगत कराया और समस्या के निवारण के लिए ज्ञापन भी सोपा जिसमे मुख्य समस्याए इस प्रकार थी :–
1 :– कुरावली सी एच सी पर एक स्ट्रेक्चर मौजूद है जिससे आए दिन दो मरीज़ों के आ जाने से समस्या उत्पन हो जाती है जिसका संज्ञान ले कर अतरिक्त स्ट्रेक्चर उपलब्ध कराया जाए।
2 :– लखोरा, ओछा को जाने वाला मार्ग छतिग्रस्त है बरसात के होने से मार्ग जाने योग्य नही रहता अतः मार्ग को सही कराया जाए।
3 :– ग्राम नगला खड़े से नौगांव चकरोड पर अवैध रूप से कुछ दबंगो ने करीब 20 वर्षो से कब्ज़ा कर रखा है अतः नापतोल कर रास्ता खुलवाया जाए।
4 :– मौसम के मद्देनज़र गांव में दवा का छिड़काव करवाया जाए जिससे संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।
5 :– नौगांव से भानपुरा मार्ग को पक्का कराया जाए।

इस समस्याओ को जल्द से जल्द निपटाया जाए जिससे किसानों और ग्रामीणों को होने वाली समस्याए न हो। इस समस्याओ को आल इंडिया किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने अपने लेटर पेड पर अंकित कर एस डी एम युगान्तर त्रिपाठी को ज्ञापन सोपा। जिसमे किसानों को होने वाली समस्याओं के समाधान निकाला जा सके।

क्या कहा एस डी एम ने

किसानों की समस्या सुन एस डी एम युगान्तर त्रिपाठी ने कहा कि सभी समस्याए जाइज़ है इनका जल्द से जल्द निवारण निकाला जाएगा। जिससे किसानों और ग्रामीणों को होने वाली समस्या से परेशानी न हो पाए। जिसके बाद किसानों को अस्वाशन दे कर अपने घर भेजा।

Bureau