June 25, 2025

नगर पालिका परिषद प्रशासन ने धूम धाम से निकली तिरंगा यात्रा

 नगर पालिका परिषद प्रशासन ने धूम धाम से निकली तिरंगा यात्रा

बरेली/उत्तर प्रदेश:(वसीम अहमद)–आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बहेड़ी की चेयरमैन फौज़ुल नसीम के द्वारा तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो बैंड बाजे के साथ नगर बहेड़ी के मेन रोड पर से होती हुई वापस नगर पालिका प्रांगण में आकर समाप्त हुई।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ नसीम अहमद, अधिशाषी अधिकारी बहेड़ी, सेनेट्री इंस्पेक्टर,जल जे ई, सिविल जे ई और नगर पालिका के तमाम अधिकारी,कर्मचारी,सभासदगण व बहेड़ी शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bureau