सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राहत कार्य मे लगे मज़दूरों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरेशी)– समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी ने आज कासगंज जनपद के बरौना गांव में स्वतंत्रता दिवस मनाया। जहां राहत कार्य मे लगे मजदूरों के साथ तिरंगा फहराया।
जैसा आपको पता है कि कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा ब्लाक क्षेत्र के बरौना गांव में गंगा द्वारा कटान हो रहा है और यहां दिन रात गांव को कटान से बचाने के लिए राहत कार्य चल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी ने बताया कि आज पूरा देश आज़ादी के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है। इसलिए हमने फैसला किया कि हम राहत कार्य में लगे मज़दूरों के साथ यह पर्व मनाएंगे। जो मज़दूर गंगा कटान से गांव को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं वो सम्मान के पात्र है। आज यहां गंगा किनारे झंडा फहरा कर हमनें एक संदेश देने की कोशिश की है कि लोगों को दुख और नुकसान से बचाना, जानमाल की रक्षा करना भी एक सच्ची देश सेवा है।
बरौना गांव के लोग परेशानी में होते हुए भी देशभक्ति में पीछे नहीं हैं। गांव के लोग देश के साथ इस पर्व को मनाने के लिए देशवासियों के साथ खड़े दिखाई दिए।