August 8, 2025

नई रोशनी की प्रशिक्षित महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

 नई रोशनी की प्रशिक्षित महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश:(अज़मी रिजवी)– आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वयं सेवी संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने जिले में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा एवं गोष्ठियों का आयोजन किया।संस्था द्वारा नई रोशनी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा मसौली ब्लॉक के ग्राम शाहपुर कडेरा, बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम अहमदपुर, ग्राम थोरथिया,भुरेहरी बंकी ब्लॉक के ग्राम भनौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

संस्था के कार्यकर्ताओ ने आजादी का अमृत महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया और हर घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य किया।ग्राम थोरथिया मे राम कैलाश,अंजली जायसवाल,अहमदपुर मे अखिलेश कुमार,वंदना देवी,भनौली मे जीनत बेबी,शाहपुर कडेरा मे अमित कुमार, प्रदीप कुमार और जियालाल ने तिरंगा यात्रा का संयोजन किया।इसी के साथ विकास खंड मसौली के ग्राम पंचायत बुधवारा और मीरापुर उचवा गाँव मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस तिरंगा यात्राओ मे चाइल्ड लाइन की टीम ने सक्रिय भागीदारी की।इस मौके पर फकीरे लाल,ग्राम प्रधान अनिल कुमार,दीपाली सिंह, आशा बहु लाजवंती,अर्चना,आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी,वार्ड सदस्य कमलेश कुमार सहित गांव के सैकड़ो महिला पुरूष व बच्चों ने भाग लिया।

Bureau