नाव हादसे में पीड़ित परिजनों से मिले मंत्री संजय निषाद, घटना पर जताया दुख

–पीड़ित परिजनों से सरकार से सहयोग का दिया आश्वासन
फतेहपुर/उत्तर प्रदेश:(बबलू सिंह)– यमुना नदी में नाव पलटने की घटना के बाद नेताओं का पीड़ित परिजनों से मिलकर हर सहयोग का आश्वासन देने का सिलसिला जारी है। आज प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद मौके पर पहुँचे और किशनपुर थानाध्यक्ष से पूरी घटना की जानकारी ली और आगे भी त्वरित कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया।
हादसे में मरने वाले के परिजनों से मिलकर सरकार व प्रशासन से हर सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाते हुए इस दुखद घटना में अफसोस जताया। साथ ही प्रशासन को ऐसी घटनाएं पुनरावृत्ति न होने के लिए पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
बताते चले कि कल सुबह बांदा जनपद के मर्का थाना क्षेत्र के यमुना नदी से नाव से पार कर फतेहपुर जनपद आ रही लगभग 40 सवारियां उस समय हादसे का शिकार हो गये जब नाव तेज हवा के कारण पलट गयी। जिसमें यमुना में 30 लोग डूबे गये, चार के शव प्रशासन ने गोताखोरों के सहयोग से बरामद किया है। 08 तैरकर स्वयम् जान बचाई, बाकी की तलाश में के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।