June 23, 2025

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

 आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश:(आज़मी रिजवी)– आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले नागेश्वर नाथ मार्ग पर स्थित शाही मस्जिद के बाहर आमजन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया।इस दौरान भारत को मिली आजादी का महत्व भी बताया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है।राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है।स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है।इस पहल के पीछे का विचार लोगो के दिलो मे देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।उन्होने कहा कि यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा।इस पहल का उद्देश्य भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और उपलब्धियों के बारे मे आम लोगो को जागरूक करना है।

उन्होने कहा कि अब हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि देश मे शांति, सौहार्द,एकता व अखंडता कायम रखने के लिए तिरंगे को सर्वोच्च प्राथमिकता व सम्मान देते हुए फिर से सोने की चिड़िया बनाने के लिए पूरी ताकत से एक हो जाएं। आपसी द्वेष,वैमनस्यता व दूरियां किनारे कर मजबूत भारत का निर्माण करें।

इस मौके पर महाज़ के ज़िलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी,इमरान राईन,अनस राईन,मैनुद्दीन अंसारी, ख़लील राईन आदि हज़ारो लोग मौजूद रहे।

Bureau