June 24, 2025

आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर होमगार्ड बल के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर होमगार्ड बल के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरेशी)- देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव की धूम इन दिनों देश भर में देखने को मिल रही है। इसी के तहत के कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में गांधी पार्क से होमगार्ड विभाग के कमांडेंट अजय कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भारतीय के नेतृत्व में होमगार्ड बल व पुलिस सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

आपको बता दें कि कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में आज देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के दौरान होमगार्ड कमांडेंट अजय कुमार सिंह, और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भारतीय के नेतृत्व में होमगार्ड बल व पुलिस सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गई।वहीं होमगार्ड और पुलिस बल के सभी जवानों ने भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारों साथ तिरंगा यात्रा निकली। जिससे नगर का वातावरण भारत माता की जय के साथ गुंजायमान हो गया।

वहीं होमगार्ड कमांडेंट अजय कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए बताया ये तिरंगा यात्रा होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, एसीएस, डीजी महोदय के दिशा निर्देश पर आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई है।जिसमें गंजडुंडवारा, पटियाली,
सहावर के समस्त होमगार्डों के साथ ये तिरंगा यात्रा पूरे गंजडुंडवारा नगर में निकाली गई है। वहीं उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होमगार्ड व पुलिस बल के जवानों को आजादी अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा की शुभकामनाएं दी। तिरंगा यात्रा का समापन कोतवाली पहुंच कर हुआ।

Bureau